मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव शेरपुर पट्टी में मनोकामना सिद्व कुटी चरण दासी संत समागम श्री श्री 108 रामदास बाबा जी के स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के अगले दिन पूर्णाहुति (हवन) और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की गयी और हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। हवन और पूर्णाहुतिवैदिक मंत्रोच्चार: यज्ञाचार्य और कथा व्यास की उपस्थिति में मुख्य यजमान द्वारा विधि-विधान से पूजा व आहुतियां डाली गई। संतों के अनुसार यज्ञ की अग्नि प्रतीकात्मक है, जो मन को शांत और प्रभु भक्ति की ओर प्रेरित करती है।आशीर्वाद समारोह: अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं ने कथा व्यास व आचार्यों से आशीर्वाद लिया। पूर्णाहुति के तुरंत बाद आयोजित भंडारे में ...