मुरादाबाद, अगस्त 16 -- Moradabad News: शहनाई मंडप में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस पर शनि मंदिर आवास विकास से भागवत संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य यजमान द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण को अपने शीश पर विराजमान करके इस्कॉन कुरुक्षेत्र के भक्तों के संग हरे कृष्ण महामंत्र गाते हुए, आवास विकास कॉलोनी होते हुए कथा स्थल शहनाई मंडप पर पहुंचकर कथा का प्रथम दिवस प्रारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस कुरुक्षेत्र से पधारे साक्षी गोपाल दास ने भागवत कथा का महात्म्य सुनाया। कथा में इस्कॉन प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक सिक्का, अजय गुप्ता, रमेश यादव आदित्य गुप्ता, दिनेश गुप्ता एडवोकेट, मनु रस्तोगी, मिथिलेश अग्रवाल, सुंदरी देवी दासी,मधु गुप्ता, आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...