मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: ग्राम ग्वारखेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी तादात में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थी। प्रथम दिवस कथा व्यास प्रीति शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, करुणा और सदाचार का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान का स्मरण मनुष्य को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म और प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए। कथा के दौरान भजन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के तहत निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हरद्वारी लाल मौर्य, महेंद्र मौर्य, धर्...