मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। दीनदयाल नगर स्थित श्रीशिव मंदिर में आयोजित एक वर्षीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं सफल आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कथा व्यास वैष्णवाचार्य धीरशान्त 'अर्द्धमौनी' ने श्रीमद्भागवत महापुराण के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर सोनाली धीर, शोभा अग्रवाल, शुभा कौशिक, अमिता शर्मा, सारिका अग्रवाल, गीता गुप्ता, रीना गोयल, दीपशिखा अग्रवाल, चंचल शर्मा, प्रियंका शर्मा, अलका अग्रवाल, जया शर्मा, गीता रस्तोगी, पूनम देवी, सविता वर्मा, सुमन टंडन, ऊषा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...