मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- Moradabad News: नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के दो श्मशान घाटों की हालत सुधारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। श्मशान घाटों की खराब स्थिति और वहां सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर राजेन्द्र चंद्र पांडे पुत्र गिरधर दत्त पांडे निवासी ताली बस स्टैंड ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत के जवाब में नगर पालिका परिषद ने बताया कि दोनों श्मशान घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए छह नवंबर को टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि 28 नवंबर रखी गई है। पालिका के अनुसार, श्मशान घाटों पर निर्माण और जरूरी सुविधाओं का काम कराया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम संस्कार के लिए मोक्ष वाहन उपलब्ध कराने की भी योजना है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: महानगर के वार्डों में 18 करोड़ से होंगे 201 विकास कार्य नगर पालिका ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट आईजी...