मुरादाबाद, अगस्त 22 -- Moradabad News: नगर निगम ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान डीएम डाक्टर राजेंद्र पैंसिया व नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारे भी लगाए। दोनों अधिकारियों ने अपने हाथों से शिव भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया। इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल, अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, एई किशनलाल, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार समेत निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: रात्रि में बांका डीएम ने किया कांवरिया पथ का औचक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...