मुरादाबाद, अगस्त 13 -- Moradabad News: यस वंडर विमेंस क्लब की ओर से गुरुवार को हॉलिडे रीजेंसी में पहली बार हुआ भजन जैमिंग कार्यक्रम में माहौल भक्तिभाव से परिपूर्ण नजर आया। पारंपरिक लिबास में सजीं महिलाएं भक्ति के गीतों पर झूमीं। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में जैसे ही मंच पर मौजूद कलाकारों ने भक्ति के गीतों की प्रस्तुति देनी शुरू की, वैसे ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शिव कैलाश के वासी भजन की प्रस्तुति होते ही महिलाएं जमकर झूमीं। क्लब की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल ने कहा कि भजन जैमिंग ईश्वर से जुड़ने का नए युग का एक खूबसूरत माध्यम है। मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा अंतिल, स्वाति, पूजा मल्होत्रा, डॉ. सोनाली अग्रवाल, वीना अरोड़ा, रिचा जैन, वीना जैन, क्लब अध्यक्ष राधिका विज, शालिनी अग्रवाल,...