मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी तथा जिला अध्यक्ष विनोद गंबर के निर्देश पर अब्दुल्लापुर लेदा स्थित कैंप कार्यालय में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी और विजय जुलूस निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष जेहरा बी ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई गई। महिला कार्यकर्ताओं ने जेहरा बी का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जेहरा बी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति में बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आप का प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने क...