मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह ने शनिवार को शिक्षक विधायक चुनाव के संबंध में कृष्णा इंटरनेशनल कॉलेज परिसर में भाजपाइयों को संबोधित किया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन एवं लघु उद्योग व्यापार मंडल, जिलाध्यक्ष गौरव चौहान,रामगोपाल डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. रामकृष्ण सिंह ,आर.एम. इंटर कॉलेज के अध्यक्ष जगदीश सक्सेना , ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. वीर सिंह सैनी , अजय प्रताप सिंह , जिला पंचायत सदस्य राहुल चौहान , जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता एवं वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि उपस्थिति रहे। बैठक के दौरान आगामी 23 अक्तूबर को होने वाले शिक्षक विधायक चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में चुनावी रणनीति, संगठन...