मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: तहसील कांठ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस स्पेशल पिंक समाधान दिवस के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें 60 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश एसडीएम ने दिए। एसडीएम कांठ मयंक कुंडू ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस में 179 शिकायतें इस अवसर पर सीओ सुनीता दहिया,...