मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: मूढापांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य के बीच छिड़ी जंग में नया मोड़ आ गया है। दलपतपुर निवासी शिकायत पत्र देने वाले ने अपनी ओर से शपथ पत्र देकर शिकायत से पल्ला झाड़ लिया गया है। आरोपी सचिव ने यह शपथ पत्र एडीओ पंचायत को सौंप दी है। ग्राम प्रधान संग के अध्यक्ष और डिलारी रायपुर निवासी जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्य की ओर से दलपतपुर गांव की पंचायत सचिव के उपर वित्तीय गड़बड़ी के मामले में प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है। इस प्रकरण में दलपतपुर की प्रधान और सचिव पर आरोप लगाए गए हैं। मामले में क्षेत्र के एडीओ पंचायत ने सचिव ने जवाब तलब किया है।उधर, शिकायत कर्ता जुनैद मियां की ओर से दिए गए शपथ पत्र का हवाला देकर ग्राम पंचायत अधिकारी यानी सचिव स्वाति चौहान ने प्रकरण का पटाक्षेप कर द...