मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: रेलवे के विशेष स्वच्छता अभियान में शुक्रवार को शाहजहांपुर और हरदोई रेलवे स्टेशन पर सफाई के कार्य किए गए। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्रवेश-निकास द्वार, यात्री आवागमन क्षेत्र, प्रतीक्षालय तथा प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई की गई। रेलवे कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाई। फर्श तथा रेलवे ट्रैक के आसपास सफाई संबंधी कार्य किए गए। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि प्रबंधन स्तर से मंडल भर में अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रेल सेवाओं की पड़ताल और यात्रियों से संवाद को स्टेशन पहुंचे अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...