Moradabad News: शायरी नशिस्त में शायरों ने कलाम से बांधा समां
मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद। नागरिक जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शायरी नशिस्त का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सरपरस्ती हकीम अतीक कामिल ने की, जबकि अध्यक्षता इंजीनियर अनवर कैफी ने की। संचालन समिति के संयोजक फिरोज खान ने किया। नशिस्त का आगाज कुरान की तिलावत और नात-ए-पाक से हुआ। महफिल में हकीम अतीक कामिल, अनवर कैफी, कामिल संभली, जार नोमानी, खयाल मुरादाबादी, निसार मुरादाबादी, शरर हसपुरी, अहमद मुरादाबादी, नसीम वारसी और फरीद आलम ने अपने कलाम पेश किए। समिति के सचिव साजिद खां और नगर अध्यक्ष साहिल शमसी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ समाजवादी नेता सैनानी बाबर खां की सेहत और सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बादे हुसैन जुल्म के फतवों के सामने, फौलाद बनके सानिये जहरा खड़ी रही....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.