Moradabad News: शादी से पहले रिश्ता टूटने पर दहेज मांगने व धोखाधड़ी का आरोप
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: क्षेत्र के एक परिवार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शादी का रिश्ता टूटने के मामले में दूसरे पक्ष पर दहेज की मांग, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद शादी की तैयारियों में लाखों रुपए खर्च किए गए और उपहार सहित अन्य सामान भी दिया गया। आरोप है कि शादी से पहले दूसरे पक्ष ने कथित रूप से अतिरिक्त नकदी और कार की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर शादी करने से इनकार कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत और समझौते के प्रयासों के बावजूद मामला नहीं सुलझा तथा उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज मांगने और धमकी देने के आरोपों में कानूनी कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.