Moradabad News: शादी का वादा तोड़ने पर प्रेमी के घर पहुंची युवती, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती के घर पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और गांव में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा। पीड़िता का आरोप है कि गांव निवासी एक युवक का उससे लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवती का कहना है कि आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा लेकिन करीब एक सप्ताह पहले उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मंगलवार को युवती सीधे आरोपी के घर पहुंच गई और शादी की मांग को लेकर विरोध जताने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची जिसके बाद युवती थाने पहुंची और आरोपी के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.