मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव निवासी शानिब पिछले चार वर्षों से उनकी पुत्री को शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि कुछ माह पूर्व परिवार ने युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर युवती को परेशान करने लगा। इतना ही नहीं, जिस परिवार में युवती का रिश्ता तय हुआ था, वहां भी फोन कर स्वयं को युवती का होने वाला पति बताकर रिश्ते में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप है।कुछ दिन पहले आरोपी बहाने से युवती ...