मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मैनाठेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया । थाना क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला होली वाला निवासी नईम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान बुधवार को पुलिस ने आरोपी नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार,जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...