मुरादाबाद, अगस्त 4 -- Moradabad News: भोजपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों के साथ अकेली रहने वाली महिला से एक युवक ने नजदीकी बढ़ा ली। शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। पति से तलाक करा दिया और खुद भी निकाह नहीं किया। दबाव बनाने पर आरोपी और उसके मामा ने पीड़िता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने आरोपी युवक और उसके मामा के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना भोजपुर क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति अक्सर मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। वह अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। पीड़िता के अनुसार इसका फायदा उठाकर मदद के बहाने भोजपुर के घासमंडी निवासी शमी उसके घर जाने-जाने लगा। मोबाइल नंबर लेकर पीड़िता से बातचीत कर आरोपी ने नजदीकिया बढ़ा लीं...