मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सफाई मित्र खुद को कभी कमजोर न आंके। आप सबसे मजबूत हैं और आपका कार्य बहुत ही सराहनीय है। सर्दी, गर्मी से लेकर बरसात के मौसम में खुद की परवाह किए बिना शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने आपका बड़ा योगदान है और इसे भुलाया नहीं जा सकता। यह बातें मंगलवार को शहर के पंचायत भवन सभागार में नमस्ते कार्यक्रम के तहत आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कही। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले कचरा बीनने वालों को पूछा तक नहीं जाता था, मगर हमारी सरकार में उन्हें पूजा जाता है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के काशी में पैर पखारने का उदाहरण देते हुए कहा कि, पहले आप जब काम करने के लिए निक...