Moradabad News: शहर के वेदांग यादव ने राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप में चमकाया नाम
मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शहर के प्रतिभाशाली रोल बॉल खिलाड़ी वेदांग यादव ने 19वीं जूनियर नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का गौरव बढ़ाया। तमिलनाडु के कोयंबटूर में 17 से 20 अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वेदांग यादव की भागीदारी मुरादाबाद के लिए गर्व का विषय है। जिला रोल बॉल एसोसिएशन, मुरादाबाद के अध्यक्ष मनु मिश्रा, सचिव रिंपी सिंह, कोषाध्यक्ष लियाकत अली ने वेदांग यादव को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.