मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: प्राथमिक विद्यालय ढकिया पीरु प्रथम में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के छठे चरण के तहत बालिकाओं को राज्य के विभिन्न विभागों के कार्यालय में प्रमुख पदों पर बैठाकर दायित्व निर्वहन करने की जिम्मेदारी के तहत कक्षा 5 की छात्रा शरीन ताज को प्राथमिक विद्यालय ढकिया पीरु प्रथम की एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। प्राथमिक विद्यालय ढकिया पीरु की प्रधानाध्यापिका ममता रानी ने शरीन ताज को प्रधान अध्यापिका पद की जिम्मेदारी देते हुए मंगलवार की स्कूल की समस्त गतिविधियों को संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी ,जिसमें विद्यालय की साफ सफाई, पंजिकाओं का रखरखाव,कक्षा संचालन, मिड डे मील वितरण, पुस्तकालय आदि सहित सभी बिंदुओं पर चर्चा की और बच्ची का उत्साह वर्धन किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मेधावी छात्राओं...