मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: डिलारी थाना क्षेत्र के बमनिया पट्टी निवासी हरनाम उर्फ रिंकू की हत्या उसके ही चचेरे भाई शिवम ने शराब पिलाने के बाद फरसे से हमला कर की थी। डिलारी पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने भाई अमित और रिंकू की पत्नी आंचल के कहने पर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल फरसा, रिंकू का मोबाइल फोन, टॉर्च और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मुकदमे में नामजद अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना डिलारी के गांव बमनिया पट्टी निवासी हरनाम उर्फ रिंकू (36) मजदूरी करता था। आठ साल पहले उसकी शादी आंचल के साथ हुई थी। दो बेटी और एक बेटा हैं। रिंकू के चचेरे भाई अमित का आंचल से प्रेम प्रसंग ...