Moradabad News: शराब के ठेके के पास ईंट-पत्थरों से कुचलकर पॉलिश कारीगर की हत्या
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में शराब के ठेके के पास 45 वर्षीय पॉलिश कारीगर की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक मंगलवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह परिजनों को उसका शव शराब के ठेके के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन युवक मृतक के साथ मारपीट करते नजर आए। परिजनों ने फुटेज के आधार पर तीनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला के लाइनपार के सूर्यनगर निवासी सुरेश सैनी (45) पुत्र रामकुमार लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक फैक्ट्री में पॉलिश का काम करते थे। परिवार में पत्नी शीला देवी, बड़ी बेटी महक, छोटी बेटी संगीता और बेटा सुशांत हैं।परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.