मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: गन्ने की खेती के लिए प्रसिद्ध मुरादाबाद मंडल में किसान शरदकालीन गन्ने की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। अकेले मुरादाबाद जिले में करीब साढ़े साल हजार हेक्टेयर भूमि में इसकी खेती होती है। शरदकालीन गन्ने की बुवाई अक्टूबर से नवंबर महीने के बीच होती है। जबकि, वसन्तकालीन बुवाई का समय फरवरी-मार्च महीना होता है। गन्ने की खेती के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु अच्छी मानी जाती है। अच्छी जल निकासी वाली दोमट या मटियार दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। मेरठ स्थित दयाल फॉर्म के कृषि विशेषज्ञ डॉ. जय कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र और जलवायु के आधार पर रोग-प्रतिरोधी और उपजाऊ किस्मों का ही चयन होना चाहिए। बुवाई के लिए स्वस्थ, रोग-मुक्त और 10 से 12 महीने पुराने गन्ने के दो- तीन आंखों (बड्स) वाले टुकड़े का चयन करना चाहिए।​

ज...