मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवांगत एसडीएम अमित सिंह और तहसीलदार राजकुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार दोपहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि नवागंतुक एसडीएम अमित सिंह और तहसीलदार राजकुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या मुरादाबाद हाईवे , शाहबाद रोड और स्टेशन रोड पर बने डिवाइडर में खुले कट बंद करने की मांग की, उन्होंने कहा कि उन कट की वजह से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा शाहबाद रोड पर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, उनसे भी लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा नगर में बढ़ती जाम की समस्या और लोडेड वाहन दिन ...