Moradabad News: वीनू मांकड़ ट्रॉफी में यश व्यास ने जड़ा शतक, बनाए शानदार 115 रन
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी यश व्यास ने उत्तर प्रदेश अंडर 19 टीम की ओर से खेलते हुए अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार शतक जड़ा। एक दिवसीय मैच में बिहार के खिलाफ मुकाबले यश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और मुरादाबाद का नाम भी रोशन किया। यश ने अपनी पारी के दौरान आत्मविश्वास और संयम के साथ बल्लेबाजी की। बिहार के गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए उन्होंने 115 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की जानकारी मिलते ही मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। स्कूल परिवार ने यश के प्रदर्शन को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सऊद आलम ने यश को शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.