मुरादाबाद, जुलाई 17 -- Moradabad News: आरआरके स्कूल में विश्व इमोजी दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा एक तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी इमोजी बनाकर अपनी भावनाओं और संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के तनाव से दूर रखते हुए उनकी रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। नन्हें विद्यार्थियों की आकर्षक इमोजी और उनकी मासूम अभिव्यक्तियों ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को विश्व इमोजी दिवस के महत्व और भावनाओं को व्यक्त करने में इमोजी की भूमिका के बारे में जानकारी दी।प्रधानाचार्य वंदना छाबड़ा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हमेशा इमोजी की तरह मुस्कुराते और खुश रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन नेहा मित्तल और रजनी मेहता ने किया। वि...