Moradabad News: विशेष परिस्थितियों के 105 आवेदन अटके, शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें
मुरादाबाद, अक्टूबर 31 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जनगणना ड्यूटी के चलते प्रदेश में 31 मार्च 2027 तक सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। इससे गंभीर बीमारी और दिव्यांगता जैसी विशेष परिस्थितियों में स्थानांतरण की आस लगाए बैठे शिक्षकों को झटका लगा है। मुरादाबाद में विशेष परिस्थितियों के आधार पर तबादले के लिए 105 शिक्षकों ने आवेदन किए थे। इनमें कैंसर, डायलिसिस और दिव्यांगता से जूझ रहे शिक्षक भी शामिल हैं। इसके अलावा पति-पत्नी और बच्चों की गंभीर बीमारी के चलते स्थानांतरण की मांग करने वाले शिक्षक भी राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। जनगणना का काम प्रभावित न हो, इसके लिए स्थानांतरण प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। ऐसे में विशेष परिस्थितियों के आवेदनों पर भी फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों को इलाज और परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.