मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: मैनाठेर। थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर अव्वल में विवाहिता हुमा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपी पति फाजिल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को डींगरपुर निवासी इवले हसन ने थाना मैनाठेर में तहरीर देकर अपनी बेटी हुमा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फाजिल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने शनिवार को वांछित आरोपी मौ. फाजिल पुत्र मौ. साजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...