मुरादाबाद, सितम्बर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से फ्रेशर्स-2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत उद्बोधन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष संतराम, हेड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन ऐवीस रेवीस प्राचार्या. डॉ लाजमीत कौर अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक एवं प्रतिभा-आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कैटवॉक एवं पैंथर वॉक के माध्यम से फ्रेशर्स ने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन क...