मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: नवनियुक्त भाजपा विधानसभा प्रभारी राजकुमार चौहान ने रामूवाला गणेश स्थित वी एस गार्डन में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अभी से पूरी लगन, मेहनत और कर्मठता के साथ जुटने का आह्वान किया। राजकुमार चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को जीत का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंचना होगा। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं तथा लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, इस दिन लखनऊ आ सकते हैं अ...