मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को बढ़ती अघोषित बिजली कटौती पर रोष व्यक्त किया। बर्तन बाजार में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा शहर में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है। कारखाने बंद हो रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव कारोबार पर पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली के तार लटके हुए हैं, जिनसे खंभों में करंट आ रहा है। तार जर्जर हैं और ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सावन माह आने को है मगर सड़कों के गड्ढों से मुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने बिजली सहित सभी व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी संचालन महामंत्री अंबरीष अग्रवाल ने किया। हरीश भसीन, पुनीत अग्रवाल, संजय सहगल, ...