मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: प्राथमिक विद्यालय माननगर कांठ में इको क्लब के तहत स्पेशल कैंपेन-6 के दौरान चार बिन प्रणाली पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापक भुवनेश कुमारी ने विद्यार्थियों को चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग और उनमें अलग-अलग प्रकार के कचरे को डालने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरे का उचित निस्तारण बेहद जरूरी है। इसके लिए गीले और सूखे कचरे सहित अन्य प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में अलग-अलग डालने की आदत विकसित करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Ara News: विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और ई-कचरे के निस्तारण ...