मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नदियों एवं तालाबों के पारिस्थितिक महत्व को समझाने के लिए जिला गंगा समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर और राजकीय हाईस्कूल सेहल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को नदियों एवं वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के महत्व, जलीय जैव विविधता और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नदियां और तालाब जल संरक्षण के साथ ही जलीय जीवों, पक्षियों एवं अन्य वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक आवास का काम करते हैं।

जल पदचिह्न और विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर डब्लूडब्लूएफ इंडिया के समन्वयक डॉ. मो. आलम ने वाटर फुटप्रिंट ...