Moradabad News: वर्ल्ड प्रो वॉलीबॉल लीग में ट्रेनर चुनी गईं निशा
मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम की कोच निशा का वर्ल्ड प्रो वॉलीबॉल लीग में ट्रेनर के रूप में चयन हुआ है। उन्हें लीग की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान क्वींस के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है। वर्ल्ड प्रो वॉलीबॉल लीग का पहला सीजन 11 से 21 नवंबर तक लखनऊ के इकाना इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। निशा को राजस्थान क्वींस के साथ काम करने का अवसर मिलने से जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों में उत्साह है। निशा के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह और स्टेडियम के साथी कोच ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि निशा अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाते हुए जिले का नाम रोशन करेंगी। उनकी उपलब्धि को स्थानीय खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.