Moradabad News: लोगों ने किया स्नान, दान, भगवान विष्णु की आराधना
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: सोमवार को सूर्योदय के समय अमावस्या रहने के कारण सोमवती अमावस्या मनाई गई। लोगों ने गंगा में जाकर स्नान किया। जो लोग गंगा में स्नान के लिए ब्रजघाट नहीं जा सके उन्होंने घर में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान किया। उन्होंने भगवान विष्णु की आराधना की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। मान्यता है कि इस अमावस्या को किया गया दान सीधे भगवान के पास पहुंचता है। इसीलिए लोगों ने मौसमी फलों के साथ कपड़े, अनाज, सब्जियों आदि का भी दान किया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या आज, जानें इस दिन क्यों करते हैं पीपल की पूजा? देखें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त भी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.