मुरादाबाद, अगस्त 14 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना में शुक्रवार शाम एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शाम करीब तीन बजे तेंदुआ सड़क किनारे गुड्डू सैनी के मकान के पास घूमता हुआ नजर आया। तेंदुए को देखते ही गुड्डू सैनी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके की ओर दौड़े और शोर मचाने लगे। लोगों की भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ वहां से भागकर आसपास के खेतों में चला गया। लालापुर पीपलसाना में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी गांव में कुछ दिन पहले गन्ने के खेत में चारा लेने गई संतोष देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: असदपुर में तीन दिन बाद थमा तेंदुए का खौफ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस घ...