मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: रविवार के विशेष पौधरोपण अभियान की तैयारी अंतिम दौर में है। ग्राम्य विकास, लोक निर्माण और पंचायत विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को पौधों की आपूर्ति और पौधा रोपने के स्थान को लेकर जिम्मेदारों से समन्वय बनाने में तेजी दिखाई। लोक निर्माण विभाग लाकड़ी फाजलपुर रोड किनारे 350 ट्री-गार्ड में पौधे रोपेगा। लोक निर्माण विभाग को जिलेभर में करीब एक हजार पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग के अवर अभियंता सोमपाल सिंह और निर्माण खंड के एई अमित यादव ने दिन भर प्लान तैयार किया। एई सोमपाल ने बताया कि लाकड़ी क्षेत्र में 350 पौधे रोपे जाएंगे। टीपीनगर तक का क्षेत्र चुना गया है। यह भी पढ़ें- रामपुर में कल इलेक्शन मोड में होगा 29.54 लाख पौधों का रोपण पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री-गार्ड लगेंगे। लाकड़ी पुलिस चौकी से आर...