Moradabad News: लाइनपार में रावण दहन देखने जा रहे हैं तो मंडी समिति में खड़ा करें वाहन
मुरादाबाद, अक्टूबर 19 -- Moradabad News: दशहरा पर्व को लेकर मंगलवार को लाइनपार के रामलीला मैदान में रावण दहन देखने जाने वाले लोगों को यातायात व्यवस्था का ध्यान रखना होगा। मेले में आने वाले वाहनों के लिए मंडी समिति में पार्किंग बनाई गई है। वहीं, रामलीला कमेटी से वाहन पास प्राप्त लोगों को ही पुतलीघर तिराहे से मैदान तक वाहन ले जाने की अनुमति होगी। दोपहर तीन बजे से मेला समाप्त होने तक कपूर कंपनी रेलवे पुल की ओर से रामलीला मैदान तक केवल पैदल आने की व्यवस्था रहेगी। रामलीला मैदान में रावण दहन देखने आने वाले लोगों के वाहनों को मंडी समिति में खड़ा कराया जाएगा। चौधरी चरण सिंह चौक से वाहन रामलीला मैदान कुंदनपुर की ओर जाएंगे और मंडी समिति में बनाई गई पार्किंग में खड़े होंगे। रामलीला कमेटी से वाहन पास प्राप्त वाहन पुतलीघर तिराहे से मैदान तक जा सकेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.