मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माखन-मिश्री, फल और मिठाइयों का भोग लगाया। भगतपुर, सत्तीखेड़ा, बहेड़ी रोशनपुर, उदाबाला, महेशपुर, खेमपुर, पटपुरी और काकरखेड़ा समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोकुल की झलक प्रस्तुत की गई। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जन्माष्टमी को ...