मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: गुरुवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान योजना के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने दो सितंबर तक प्राप्त ऋण आवेदनों तथा संबंधित बैंक शाखाओं में स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर डीएम ने दोनों बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। निर्देशित किया कि जिन बैंक शाखाओं में प्रकरण लंबित हैं, वहां पात्रता के अनुरूप शत-प्रतिशत ऋण स्वीकृति तथा अधिकतम ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके। यदि किसी...