मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: स्वच्छ स्कूल, स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रोटरी क्लब मुरादाबाद हेरिटेज की ओर से एक साक्षरता व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कल्याणपुर स्थित लाला फूल कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के सह अध्यक्ष रोटेरियन रणवीर अग्रवाल ने बच्चों को सफाई की महत्ता के बारे में जानकारी दी। इस मौके क्लब की ओर से एलईडी, फर्नीचर, डस्टबिन, स्टेशनरी व खाद्य पदार्थ आदि प्रदान किए गए। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अर्चना अग्रवाल व माधुरी गुप्ता ने इस सामाजिक पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य और डिजिटल शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिवाकर अग्रवाल, अरविं...