मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- Moradabad News: रोटरी क्लब मुरादाबाद ईस्ट की ओर से मंगलवार को क्रेस्ट हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाता रोटेरियन विवेक गोयल ने सबसे पहले रक्तदान किया। पूर्व मंडलाध्यक्ष ललित मोहन गुप्ता ने कहा कि अभी तक रक्त को प्रतिस्थापित करने वाले अन्य विकल्प का न तो अविष्कार ही हुआ है और न ही अन्वेषण अतः रक्तदान अनमोल एवं आवश्यक है। क्रेस्ट हॉस्पिटल में रक्त कोष प्रभारी डॉ़ रिचा गर्ग के अलावा प्रशांत सिंहल, प्रमोद कुमार,कल्पना गुप्ता, मिस आकांक्षा श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, पंकज महेश्वरी, विवेक अग्रवाल, राशि सिंघल, पूनम गुप्ता, रिचा गर्ग, प्रशांत सिंहल, सुरेश अग्रवाल, सिंघल, संध्या गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...