Moradabad News: रोटरी क्लब ने 200 शिक्षकों को किया सम्मानित
मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- Moradabad News: शिक्षक दिवस पर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ मुरादाबाद मिडटाउन की ओर से शहर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर लगभग 200 शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता के रूप में सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ रोटरी क्लब की सेवा भावना एवं सामाजिक कार्यों को अधिक से अधिक शिक्षकों तक पहुंचाना रहा। क्लब की ओर से अमर नाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रेनबो किड्स किंगडम, रॉयल पब्लिक स्कूल, राधा माधव ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, डेप्युटी जगन्नाथ सरस्वती शिशु मंदिर एवं बाल विकास विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में जाकर लगभग 200 शिक्षकों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शिक्षक रखते है राष्ट्र निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.