मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: रोटरी क्लब ऑफ मुरादाबाद मिडटाउन की ओर से मंगलवार को केसरिया तीज समारोह का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डॉ. सुधा ने शानदार मेडली पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पिंकी अरोड़ा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि रेखा के मधुर गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रेनू गुप्ता व संगीता, दीपिका, रितू, गुंजन, नीरू, रितिका, दीप्ति इन सभी ने एक ग्रुप डांस करके कार्यक्रम की खूबसूरती को चार चांद लगा दिए l समारोह में कपल गेम्स, सरप्राइजेज व हाउजी आदि मनोरंजक गेम आयोजित हुए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: इनर व्हील क्लब ने मनाया तीज महोत्सव, कजरी गायन में महिलाओं ने बिखेरा रंग अमित रस्तोगी, केके रस्तोगी, शारदा रस्तोगी, रेखा ...