मुरादाबाद, अगस्त 12 -- Moradabad News: रॉयल वीमेन क्लब की ओर से बुधवार को तीज महोत्सव का आयोजन थाई चिल्ली रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अंशू अग्रवाल, संस्थापिका प्रियंका गुप्ता, अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर सचिव अमिता सक्सेना, कोषाध्यक्षा वर्षा गुप्ता आदि मौजूद रही। इसके बाद मीनू यादव ने सभी का स्वागत शानदार नृत्य प्रस्तुति से किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'तीज क्वीन' प्रतियोगिता रही। गायन प्रतियोगिता, राखी मेकिंग, हाउसी और सरप्राइसिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन निधि अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम वत्सला, द्वितीय अंशु सिंह, तृतीय कंचन रही। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: कविता नेगी के सिर सजा मिस तीज का ताज राखी प्रतियोगित...