मुरादाबाद, जुलाई 18 -- Moradabad News: महमूदपुर तिगरी के पास शनिवार की देर शाम को रेलवे ट्रैक पार करते समय एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत का खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदपुर तिगरी निवासी शहादत हुसैन का 17 वर्षीय पुत्र नावेद देर शाम अपने खेतों को देखने के लिए तिगरी गया था । जैसे ही वह ट्रेन की पटरी के पास पहुंचा तो मुरादाबाद की दिशा से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से नावेद की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को उठाकर सुरक्षित जगह रखा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव के कुछ लोगों ने युवक के कानों में एयरफोन लगे होने की बात बताई है। जिससे आवाज ना आने के कारण ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई । पुलिस पोस्टमार्टम करने का प्रयास कर रही, लेकिन परिजन मना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस...