Moradabad News: रेलवे के खंडहरों में देह व्यापार, मोहल्ले वालों ने एसपी से लगाई गुहार
मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने मंगलवार को एसपी सिटी ऑफिस पर पहुंच कर देह व्यापार की शिकायत की। मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि एक बांग्लादेशी महिला रेलवे के खंडहर और खाली मकानों में देह व्यापार करा रही है। इससे आने-जाने वाली मोहल्ले की महलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत सुनने के बाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने एसएचओ और चौकी प्रभारी को तलब कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना सिविल लाइंस के पटेल नगर, ब्रजघाम कालोनी, रेलवे हरथला कालोनी आदि मोहल्लों की दर्जनों महिलाएं और पुरुष मंगलवार दोपहर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह से उनके ऑफिस में पहुंच कर मिले। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.