मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: बिलारी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तम शनगर सहसपुर में बीती रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। जिससे गृहस्वामी बुरी तरह से बेहाल हो गया। मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रुस्तमनगर सहसपुर के रहने वाले मुजाहिद पुत्र जाहिद ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि वह बीती रात खाना खाकर सो गए। इसी बीच चोर घर में घुस आए। इस दौरान सोने चांदी के जेवर और दो लाख रुपए चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी उसे वक्त हुई जब उसकी बहन नजराना सवेरे सबसे पहले उठी। चोरी की जानकारी हुई शोर मचाने पर उन्हें चोरी का पता चला। घटना के बाद गृह स्वामी बुरी तरह से बेहाल हो गया। मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ...