मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: मुरादाबाद रोड पर स्थित रुई की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों से पूरे आसमान में धुएं के बादल छा गए। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक कई लाख का बना अधबना माल जलकर राख हो गया। मुरादाबाद रोड स्थित सार्थक ढाबे के पीछे स्थित कुंदरकी के महलोली निवासी मोहम्मद आसिफ की रुई की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में लिहाफ के अलावा तकिया आदि बनाए जाते हैं। शनिवार शाम फैक्ट्री में आग लग गई। आग धीमे-धीमे इतनी भयंकर हो गई कि लोग मौके से भाग गए। पानी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।, कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...